‘आप’ की याचिका पर 19 मार्च को सुनवाई
नई दिल्ली. मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आकाश जैन की अदालत ने शनिवार को कहा कि एक न्यूज पोर्टल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ((सीईओ)) के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में आम आदमी पार्टी ((आप)) के सदस्यों के बयान 19 मार्च को दर्ज किए जाएंगे। गौरतलब है कि न्यूज पोर्टल ने एक वीडियो दिखाया था जिसमें पार्टी के मुख्य उम्मीदवारों को हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव से पहले कथित तौर पर धन लेते दिखाया गया था।जैन ने शिकायतकर्ता आप और इसके सदस्य दिनेश मोहनिया के अनुरोध पर मामले की सुनवाई की तारीख निर्धारित की है, जिन्होंने अपने इन आरोपों को साबित करने के लिए और वक्त मांगा था कि आरोपी ने एक झूठी और फर्जी वीडियो के जरिए उनका अपमान किया।
अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता और उसके वकील ने मौजूदा मामले में आरोपी लोगों के खिलाफ अपने आरोपों को साबित करने के लिए समय पूर्व साक्ष्य पीएसई दर्ज कराने के लिए एक तारीख निर्धारित किए जाने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध पर अदालत ने 19 मार्च, 2014 की तारीख निर्धारित की।