पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्करों की नाराजगी का असर चुनाव पर होगा

वर्करों की नाराजगी का असर चुनाव पर होगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह ने पार्टी में फूट पर सीधी बात की। आगामी चुनावों में इससे होने वाले नुकसान से भी इनकार नहीं किया। कहा, पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं, मेरे या किसी और के नाराजगी की बात नहीं है। सीएम किस को मना रहे हैं, किस को नहीं, सवाल ये भी नहीं है। पार्टी तो कार्यकर्ताओं के पसीना बहाने से आगे बढ़ती है, अगर वही नाराज हैं तो चुनावी नतीजों पर तो असर पड़ेगा ही। उन्होंने स्वयं चुनाव लडऩे से साफ इनकार करते हुए कहा कि पार्टी चुनाव समिति की बैठक में जल्द ही चुनावी एजंडे का ऐलान होगा, जिससे स्थित और सपष्ट हो जाएगी।
बीरेंद्र सिंह ने बुधवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश पार्टी आला कमान से अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की। कहा, सरकार ने दो कार्याकालों में एक पक्ष को पूछा तक नहीं, अब वे उन्हें अपना बनाना चाहती है, लेकिन बहुत देर हो चुकी है।




पत्रकारों से बातचीत करते बीरेंद्र सिंह

प्रत्याशी जीतने वाले होने चाहिए

दिल्ली जैसा असर नहीं दिखा पाएगी ‘आप’

आम आदमी पार्टी के प्रदेश में असर पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा की राजनीति में बहुत अंतर है। वहां किसी को पड़ोस में रहने वाले का पता नहीं होता जबकि प्रदेश में आज भी फैमिली कल्चर है। यहां पार्टी का एजेंडा देखने से पहले वोटर बहुत सी बातों पर गौर करता है। इसलिए आप यहां दिल्ली की तरह असर नहीं दिखा पाएगी। चुनाव लडऩे का हक सभी को है, अगर आप भी किस्मत आजमाती है तो उसका अधिकार है।

सांसद ने कहा कि युवा प्रत्याशियों को आगे लाने से इनकार नहीं है, परंतु जोर इस बात पर रहेगा कि टिकट जीतने की संाभवना रखने वाले को दी जाए। बदलते माहौल को देखते हुए पार्टी की राष्ट्री कमेटी की कोशिश रहेगी कि स्लोगन और ड्रेस कोड आकर्षित करने वाले हों। जमाना सोशल साइट्स पर प्रचार का है। युवा पीढ़ी को साथ जोडऩे के लिए फील्ड और इंटरनेट दोनों ही तरीकों से प्रचार प्रसार किया जाएगा।

बीरेंद्र सिंह बोले

सरकार ने दो में से एक पक्ष को पूछा तक नहीं, अब उन्हें अपना बनाना चाहती है, लेकिन बहुत देर हो चुकी है