नेताजी की जयंती पर शहर में समारोह आज
भास्कर न्यूज - हिसार
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को जिले में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। सुशीला भवन में शाम चार बजे पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में समारोह होगा। इसमें नेताजी के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हरिद्वार से ट्रस्ट के केंद्रीय प्रभारी भाई राकेश मुख्य अतिथि होंगे। वह स्वामी रामदेव के व्यवस्था परिवर्तन के अभियान धर्मयुद्ध 2014 एवं योग महोत्सव की तैयारी पर चर्चा करेंगे।
दूसरी तरफ स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कैप्टन सुधन सिंह मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में मॉडल टाउन स्थित एचएमसी अस्पताल में सम्मान समारोह होगा। संस्था के प्रधान डॉ. सत्यपाल चाहर ने बताया कि समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा।