पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकाबपोश को पेट्रोल न दें पंप संचालक : एसपी

नकाबपोश को पेट्रोल न दें पंप संचालक : एसपी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
जिले के बैंकों में जल्द लॉकर सुविधा सुधरेगी। बढ़ती चोरी और सुरक्षा के लिहाज से एसपी ने इन्हें दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए हैं। लॉकर आरबीआई के मानकों के हिसाब से बनाने होंगे। इससे ग्राहकों का माल सुरक्षित रहेगा। शहर में डकैती, लूटपाट जैसी घटनाओं के मद्देनजर पेट्रोल पंप, ज्वैलरी शोरूम, बैंकों और वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के भी निर्देश दिए गए हैं। कहा कि पेट्रोल पंप बिना नंबर प्लेट के वाहन को पेट्रोल या डीजल न दें। बोतलों, कैनी एवं मुंह ढके हुए व्यक्ति को पेट्रोल व डीजल न दिया जाए। आपात स्थिति में पुलिस व जनता को आगाह करने के लिए सायरन प्रणाली लगाई जाए।
पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने बताया कि पेट्रोल पंप, ज्वेलरी, बैंक व अन्य संस्थान मालिक सुरक्षा की दृष्टि से उत्तम गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के पार्किंग स्थलों, प्रवेश बिंदुओं, कैश काउंटरों, तिजोरियों, उपभोक्ता क्षेत्र पर कम से कम एक छुपा कैमरा अवश्य लगवाएं। सभी पेट्रोल पंप, ज्वेलरी, वित्तीय संस्थान व बैंक अपने संस्थानों व एटीएम स्थानों पर सुरक्षा गार्ड तैनात करें। ज्वेलरी की दुकानों के बाहर चौकीदार जरूर तैनात किए जाएं। तैनात कर्मचारियों की सूची संस्थान मालिक व प्रबंधक पुलिस वेरिफिकेशन के लिए जरूर दें।