पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर बिजली पानी के लिए घनघनाते रहे फोन

दिनभर बिजली पानी के लिए घनघनाते रहे फोन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
बिजली और पानी के संकट से परेशान लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। दैनिक भास्कर के दफ्तर और संवाददाताओं के पास बुधवार को सौ से अधिक फोन आए, जिन्होंने अपनी व्यथा सुनाई। उनका कहना था कि कर्मचारी हड़ताल पर है, इसलिए उन्होंने फोन बंद कर लिए हैं।
हड़ताल से पहले प्रशासन ने फोन नंबर सार्वजनिक करते हुए आमजन से अपील कि वे किसी तरह की समस्या होने पर अवगत कराएं, मगर उन नंबरों पर नपा तुला जवाब मिलता है, अभी लाइट शुरू कराते हैं, अभी पानी दिलाते हैं। सुलखनी के सतबीर सिंह ने बताया कि उनके गांव में सरसौद फीडर से लाइट आती है। उनके इलाके के दोनों लाइनमैन के मोबाइल फोन बंद है। मंगलवार तड़के से लाइट गायब है। शिव नगर के बलदेव सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे लाइट गई थी, अभी तक नहीं आई। लाइनमैन के फोन बंद पड़े हैं। एसडीओ का फोन व्यस्त ही बताता है। एक्सईएन से बात की तो बोले, हम फॉल्ट ढूंढ रहे हैं। अब सोमवार से बुधवार हो गया, अभी तक उन्हें फॉल्ट नहीं मिला। बलदेव ने बताया कि उनके एरिया में पेयजल की लाइनें नहीं हैं। समर्सिबल से पानी निकालते हैं।लाइट नहीं है तो समर्सिबल से पानी भी नहीं निकल रहा। हैंडपंप तलाश कर बाल्टी भर कर ला रहे हैं।
विनोद नगर के व्यापारी अजय गोयल का कहना है कि आसपास की कॉलोनियों में सोमवार से लाइट नहीं है, लेकिन स्ट्रीट लाइट्स जल रही है। शिव नगर में सुबह से लाइट गुल थी। शाम को लाइट आने के कुछ मिनट बाद ही ट्रांसफार्मर में आग लग गई।