अब केबल पर मिलेगी डिजिटल क्वालिटी
भासकर न्यूज - हिसार
फरीदाबाद और चंडीगढ़ की तर्ज पर अब प्रदेश के बाकी शहरों में भी 30 सितंबर तक डिजिटल एडर्सेबल सिस्टम ((डैस)) लागू हो जाएगा और हिसार में इसकी शुरुआत 26 जनवरी से हो जाएगी।
अब यहां केबल टीवी उपभोक्ता डैस को अपनाकर डिजिटल क्वालिटी की पिक्चर व साउंड अपने टीवी पर देख व सुन सकता है। यह बात सिटी केबल नेटवर्क लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट रोहित शर्मा ने यहां लजीज होटल में केबल ऑपरेटर की डैस पर
आयोजित बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। बैठक में 70 से अधिक ऑपरेटर आए हुए थे। उनके साथ सिटी केबल के एजीएम रमन वालिया व सीनियर मैनेजर हरविंदर भी उपस्थित थे।
फरीदाबाद व चंडीगढ़ की तर्ज पर लागू होगा डैस सिस्टम
ञ्च 26 जनवरी से हो जाएगी हिसार जिले में इसकी शुरुआत, डैस को अपनाने से उपभोक्ताओं को मिलेगी डिजिटल क्वालिटी की साउंड