जिंदल पार्क में फहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - हिसार
ओपी जिंदल पार्क में गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर जिला ((शहरी)) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वेद रावल, मेयर शकुंतला राजलीवाला, समाजसेवी जगदीश जिंदल, माटी कला बोर्ड चैयरमेन भूपेन्द्र सिंह गंगवा, सीनियर डिप्टी मेयर दयानन्द सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मेयर शकुंतला राजलीवाला ने कहा कि नवीन जिंदल के प्रयासों से सभी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार मिला है। वर्ष 2004 में आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रत्येक नागरिक को पूरे मान-सम्मान के साथ साल के पूरे 365 दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिया। यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर अश्विनी शर्मा राजनीतिक सलाहकार, प्रदीप कोहली ब्लॉक अध्यक्ष, टिनू जैन पार्षद, पार्षद कमला बंसल, नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल सिवाच, पूर्व पार्षद बॉबी, पार्षद महेंद्र जुनेजा, पार्षद टींकू चौहान, पार्षद अजीत सिंह, पार्षद नरेंद्र, मुकेश बंसल, वीरभान बंसल, स्नेह लता ंिनंबल, जगदीश बागड़ी, सूरत सिंह जांगड़ा, वेद सैनी, मनी राम गुर्जर, वीना हिंदूजा, धर्मपाल सैनी, अनूप डागर, राधाकिशन नांरग, महासिंह कोहली, सतपाल राजलीवाला आदि शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।