- Hindi News
- सरकार ने समय रहते नहीं सुनी, लोग झेल रहे परेशानी : सरदाना
सरकार ने समय रहते नहीं सुनी, लोग झेल रहे परेशानी : सरदाना
हिसार - हजकां नेता गौतम सरदाना ने टिब्बा दानाशेर,12 क्वार्टर रोड वार्ड 6 मोहल्लेवासियों की नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और उनकी समस्याएं सुनीं। गौतम सरदाना ने शहर की जनता सीवर, सड़क, पानी, बिजली, राशन की समस्याओं से जूझ रही है। कर्मचारी वर्ग हड़ताल पर है। जिस हड़ताल की सूचना कर्मचारियों ने समय रहते सरकार को दे दी थी, परंतु मुख्यमंत्री ने इन कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं किया जिसका खामियाजा हमारे प्रदेश की जनता बिना बिजली पानी के रह कर भुगत रही है।
इस अवसर पर संत लाल बिशनोलिया, अमर सिंह बेरवाल, राजेश कटारिया, धर्मपाल मुदगिल, कैलाश सैनी, सुनील मरोडिया, रविंद्र कुमार, गजे सिंह, राजकुमार सैनी, सीताराम, रामनिवास मित्तल, हंसराज तनान, रामसिंह सैनी, सुशील कुमार, भागल सैनी, महेंद्र, सन्नी, सूरजभान, ओमप्रकाश, नरसी भक्त, सुनील सैनी, आनंद शर्मा, विजय, गुलाब सैनी, प्रेम सैनी, अनिल मरोडिय़ा, मुकेश सैनी, राजेश सैनी, सुरेश सैनी, अमित जोगी, जगदीश सैनी, अनिल कुण्डू व सन्नी आदि मौजूद थे।