- Hindi News
- किसानों को रिहा नहीं किया तो आंदोलन : सभा
किसानों को रिहा नहीं किया तो आंदोलन : सभा
सिवानी में हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में धरने पर किसान सभा के प्रदेश सचिव दयानंद पूनिया व अन्य किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में सभा की राज्य कमेटी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। सभा की राज्य कमेटी के कोषाध्यक्ष व जिला हिसार के सचिव प्रदीप सिंह ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि दयानंद पूनिया व अन्य किसान कर्मचारियों के समर्थन में सिवानी एसडीएम कार्यालय के सामने शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे। गुरुवार दोपहर पुलिस ने किसानों के साथ दुव्र्यवहार करते हुए दयानंद पूनिया व अन्य किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर किसान नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो किसान सभा राज्य कमेटी आंदोलन करने पर मजबूर होगी।