पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल टूटने से पहले टूटा पब्लिक का सब्र, दोपहर तक सामान्य होंगे हालात

हड़ताल टूटने से पहले टूटा पब्लिक का सब्र, दोपहर तक सामान्य होंगे हालात

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार - चार दिन से बिजली और पानी न मिलने से परेशान लोगों के सब्र का बांध गुरुवार को टूट गया। हिसार शहर के मोहल्लों और बाजारों में ही नहीं, गांवों में भी लोग सड़कों पर उतर आए। दोपहर तक हड़ताली कर्मचारियों के तेवर भी तल्ख थे। हड़ताल को जारी रखने की बात चल रही थी। मगर जनता के चौतरफा आक्रोश को देखकर कर्मचारी नेता भी सोचने पर मजबूर हो गए। इसी कशमकश के बीच सरकार ने कर्मचारी संगठनों को बातचीत के लिए बुला लिया। हड़ताल खत्म हो गई। बिजली घर और जलघर में नाइट शिफ्ट के कर्मचारी काम पर लौट आए। कई इलाकों में बिजली पानी सेवाएं बहाल हो गईं। हालांकि हालात पूरी तरह पटरी में आने में शनिवार दोपहर तक का समय लगेगा। कर्मचारी रात को ही कई जगह बिगड़ी लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गए।