- Hindi News
- बूथ समिति सम्मेलन के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति
बूथ समिति सम्मेलन के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति
भास्कर न्यूज - .हिसार
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डा. कमल गुप्ता ने पार्टी प्रदेश हाईकमान से विचार विमर्श कर पार्टी के 26 से 29 जनवरी तक होने वाले बूथ समिति सम्मेलन के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है।
जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने बताया कि आदमपुर मंडल में ज्योति बैंदा का प्रभारी व डिंपल ऐलावादी को सह प्रभारी, काजला मंडल में एसएस पानू को प्रभारी व घनश्याम शर्मा को सह प्रभारी, बालसमंद मंडल में पवन खारिया को प्रभारी व मुनीष ऐलावादी को सह प्रभारी, उकलाना मंडल में श्रीनिवास गोयल को प्रभारी व सतपाल शर्मा को सह प्रभारी, अग्रोहा मंडल में नरसिंह सेलवाल को प्रभारी व रामफल बूरा को सह प्रभारी, मतलोडा मंडल में रामफल नैन को प्रभारी व राधा कपूर को सह प्रभारी, खेड़ी चौपटा मंडल में महाबीर शर्मा को प्रभारी व अजय सिंधु को सह प्रभारी, नारनौंद मंडल में राजेंद्र लांबा को प्रभारी व रामस्वरूप पोपली को सह प्रभारी, सिसाय मंडल में राममेहर दूहन को प्रभारी व धर्मवीर बूरा को सह प्रभारी, बास मंडल में सुरेंद्र लोहान को प्रभारी व राजेश बड़छप्पर को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।