जेई करेंगे कलम छोड़ हड़ताल
हिसार - हिसार सर्कल के जूनियर इंजीनियरों ने पे ग्रेड बढ़ाने को लेकर हड़ताल की घोषणा कर दी है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के बैनर तले पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में सभी विभागों के इंजीनियरों ने सरकार पर उनकी मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
जोनल सेक्रेटरी गुलशन नोधरा ने कहा कि 27, 28 और 29 जनवरी को सभी जेई ब्लैक बैज लगाकर अपना विरोध जताएंगे। हिसार सर्कल के करीब 250 जेई इसमें शामिल होंगे। सर्कल सचिव राजकुमार ने बताया कि 11 फरवरी को पेन डाउन हड़ताल होगी।