पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्म हाउस पर सर्पदंश से महिला की मौत मामले में तंवर डिस्चार्ज

फार्म हाउस पर सर्पदंश से महिला की मौत मामले में तंवर डिस्चार्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार - एडीजे चंद्रशेखर की अदालत ने गैरइरादतन हत्या के आरोप से गैर जाट संगठन के प्रधान सेक्टर 15 निवासी वेदपाल तंवर को मुकदमे से डिस्चार्ज कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने 15 अगस्त, 2012 को केस दर्ज किया था।
अदालत में चले अभियोग के अनुसार, जुलाना के कृष्ण ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसकी पत्नी सुमन अपने माता- पिता से मिलने कैमरी रोड स्थित तंवर फार्म हाउस गई थी। वहां मेरी पत्नी को सांप ने डस लिया। सुमन का इलाज फार्म हाउस पर ही झाड़ फूंक से कराया गया। उसे किसी अस्पताल में ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी। तंवर ने राजनीति चमकाने और प्रशासन को दबाव में लाने के लिए मेरी पत्नी को अस्पताल में भर्ती नहीं होने दिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। आरोपी के अधिवक्ता मनमोहन राय ने बताया कि तंवर को अदालत ने मुकदमे से डिस्चार्ज कर दिया है।