पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्राइडे को फिर 1 डिग्री तक पहुंची ठंड की सुई

फ्राइडे को फिर 1 डिग्री तक पहुंची ठंड की सुई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार

पिछले शुक्रवार की तरह इस बार भी शुक्रवार एक बार फिर से इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान यहां 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी हवाओं ने मौसम में ज्यादा ठंडक घोली। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिन और यहां इसी तरह हवा चलने के अलावा आसमान में बादल छाने से मौसम में ठंड बनी रहेगी।

17 रहा था सबसे ठंडा

जिले में पिछले शुक्रवार यानि 17 जनवरी को सीजन का सबसे ठंडा दिन माना गया था। उस दिन यहां का न्यूनतम तापमान एक डिग्री व अधिकतम 14 डिग्री दर्ज किया गया था। मगर उसके बाद से यहां का न्यूनतम तापमान इससे उपर ही चला है। नमी का अधिकतम प्रतिशत 84 और न्यूनतम 39 प्रतिशत था।

२४ जनवरी

१७ जनवरी

ठीक एक सप्ताह बाद शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान फिर से एक डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह तीन बजे शहर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सुबह नौ बजे चार डिग्री और दोपहर तीन बजे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को यहां के तापमान में अधिकतम नमी 92 तो न्यूनतम नमी 44 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम में नमी बढना भी सर्दी बढने का एक कारण रहा। दोपहर तक छाए रहे बादल

शुक्रवार अलसुबह से ही जिले के आसमान पर बादल छाए हुए थे। हालांकि इस दौरान 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली, लेकिन बादलों पर इस हवा का ज्यादा असर नहीं देखा गया। इसी कड़ी में दोपहर सवा एक बजे बादल छंटने लगे तो हल्की हल्की धूप भी निकलने लगी। मगर हवा की रफ्तार कम नहीं होने के कारण लोगों को धूप में भी सर्दी का एहसास हो रहा था।



सुबह तीन बजे एक डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

1 डिग्री न्यूनतम तापमान

दर्ज किया गया था

शुक्रवार को जिले के जुई और छपार क्षेत्र का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के बाकि क्षेत्रों दादरी, बवानी खेड़ा, धनाना, मित्ताथल, तोशाम, खरक, बौंद, लोहानी और शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो दिन और रहेगी बादलवाई

मौसम विभाग की मानें तो जिले के आसमान पर शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है। मगर इस दौरान बारिश होने की संभावना कम है। इसके बाद सोमवार को आसमान साफ रहने के बाद मंगलवार को यहां फिर से बादल छाने और बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसलिए शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने और हवा का तेज दबाव रहने से यहां के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव आने की संभावना नहीं है।



शुक्रवार को मौसम में नमी की मात्रा अधिकतम 92 दर्ज की गई, इस वजह से ठंड बढ़ी