केजरीवाल सिर्फ बोलते हैं, करते कुछ नहीं
भास्कर न्यूज - हिसार
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। अरविंद केजरीवाल सिर्फ बोलते हैं, करते कुछ नहीं।
वह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हिसार बांद्रा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
प्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीटों को लेकर पूछे गए सवाल पर सैलजा ने कहा कि नए राज्यसभा सदस्य कौन होंगे, यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। हरियाणा में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी उन्होंने खास प्रतिक्रिया नहीं दी। कहा, 2010 से अपनी बात हाईकमान के सामने रख चुके हैं। प्रदेश में विकास कार्यों में अनदेखी और कार्यकर्ताओं से भेदभाव के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सही प्लेटफार्म पर बात उठा चुके हैं।
इनेलो नेता राजकुमार सैनी और युवा कांग्रेस के नेता योगेश सिहाग ने ज्ञापन देकर हिसार से चंडीगढ़ के लिए रेलगाड़ी चलाने की मांग की। सैलजा ने आश्वासन दिया कि वे इसके लिए प्रयास करेंगी।
कुमारी सैलजा