भ्रष्टाचार से दूर रहें : सिहाग
हिसार - भाजपा नेता जोगीराम सिहाग ने दो स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। वह सुलखनी के एकता पब्लिक स्कूल और सरसौद गांव के सर छाजूराम जाट सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
उन्होंने प्रत्येक भारतीय अपने कर्तव्यों व अधिकारों का ईमानदारी से पालन करें। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से दूर रह कर देशहित में सोचें। इस अवसर पर हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू्र, महासचिव अजित यादव, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सेठी, मेनपाल सोनी, मास्टर कुलदीप, सतपाल, बलवान बूरा, शेरसिंह धान्सू, मास्टर ईश्वर सिंह इंसा आदि मौजूद थे।