पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सौ मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

तीन सौ मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आखर मेडिटेशन एवं ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम ट्रस्ट के सहयोग से तंवर फार्म के नजदीक नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर लगाया गया। यहां तीन सौ लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर का उद्घाटन श्रीश्री 1008 ओमानंद महाराज ने किया। शिविर में डा. संजय शर्मा, डा. प्रीति शर्मा, डा. संदीप, डा. मनोज सोनी, डा. दिनेश शर्मा व डा. दीपक गांधी ने मरीजों की जांच की। आखर मेडिटेशन के संयोजक स्वामी कृष्ण कबीर ने कहा कि हमारा गणतंत्र मनाना तभी सार्थक होगा जब इस दिन हम मानवता की भलाई के लिए कार्य करने का प्रण लें। बाल किशन गुप्ता, बलवंत सिंह बोंदिया, विजय कुमार ढांडा, अनुराग मौजूद थे।