पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्पादों को दिया जाएगा बढ़ावा : डॉ. श्रीकांत

उत्पादों को दिया जाएगा बढ़ावा : डॉ. श्रीकांत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड की स्थापना 1962 में हुई। इसका मुख्य उद्धेश्य देश में पशु-कल्याण पर अधिकाधिक ध्यान देना है। इस बोर्ड से करीब 2000 गौशालाएं संबंधित हैं और उनका प्रयास गौवंश आधारित विभिन्न उत्पादों जैसे कि गौमूत्र, गोबर गैस, जैविक खाद आदि को बढावा देना है।
लाला लाजपत राज पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में यह जानकारी देते हुए भारतीय जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल ((रिटायर्ड)) आरएम खरब ने रैबिज रोग के सम्बंध में भारत सरकार की विभिन्न परियोजनाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि देश के बड़े-बड़े शहरों में कुत्तों के बधियाकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मेजर जनरल डॉ.श्रीकांत ने कहा कि किसानों की सुविधा और समृद्धि के लिए पशु विज्ञान केन्द्र स्थापित किए जाने चाहिए।