कैंप में 450 मरीजों का चेकअप
हिसार - जन मानस सेवा समिति की ओर से संत नामदेव धर्मशाला ढाणी बड़वाली में नेत्र रोग व चर्म रोगों की जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। समिति प्रधान छबीलदास कटारिया व सचिव महा सिंह रोहिल्ला ने बताया कि कैंप में लोगों 450 मरीजों का चेकअप किया गया और दवाइयां दीं। कैंप में आए 25 लोगों का आंखों के ऑप्रेशन के लिए चयन किया गया, जिनका ऑप्रेशन 29 जनवरी को सामान्य अस्पताल में किया जाएगा। उनके ऑप्रेशन का खर्चा जन मानस सेवा समिति की ओर से वहन किया जाएगा। समाजसेवी देवेंद्र कुमार मुख्यातिथि थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुलशन मेहता व डॉ. दीपक गुप्ता तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. बलबीर सैनी ने सेवाएं दीं।