- Hindi News
- आप के नेताओं का खापों का ज्ञान नहीं : काजला
आप के नेताओं का खापों का ज्ञान नहीं : काजला
हिसार - खापों को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया पर काजला खाप के राष्ट्रीय नेता राजमल काजल ने कड़ा एतराज जताया है। उनका कहना है कि तेजी से गिरते जनाधार से बौखलाए हुए आम आदमी पार्टी के नेता खापों पर ऊल जलूल बयानबाजी करके कांग्रेस के सुर में सुर मिला रहे है। इस पार्टी के नेताओं को खाप के अर्थ का भी ज्ञान नहीं है। जो लोग खापों के खिलाफ बोलते हैं, वह सामाजिक न होकर केवल राजनीति कर रहे हैं।
काजल ने एक बयान में कहा कि हरियाणा सर्वखाप का गठन आज से 1427 वर्ष पहले सन 643 ई. में हुआ था जबकि आप का जन्म तो 2070 ई. में हुआ है। सर्वखाप का संगठन आज भी कायम है।