पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 से घटकर 12 परियोजाओं के पत्थर लगे

15 से घटकर 12 परियोजाओं के पत्थर लगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संजय आहूजा - हिसार
महाबीर स्टेडियम में मंगलवार को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 150 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को लेकर परियोजनाओं की संख्या पर शुरू से ही असमंजस की स्थिति बनी रही। पत्थरों के आंकड़ों में फेरबदल होता रहा। सीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से 15 परियोजनाओं का कार्यक्रम फाइनल किया था, मगर कार्यक्रम होने तक यह आंकड़ा 12 तक ही रह गया। इस तरह से सीएम के आने से करीब एक घंटे पहले तक प्रशासनिक अधिकारी शिलान्यास पत्थर निकालने व लगवाने में मशगूल रहे।
जिला प्रशासन की ओर से 24 जनवरी को सीएम कार्यक्रम को लेकर 15 परियोजनाओं की सूची जारी की थी, जिनका शिलान्यास/उद्घाटन किया जाना था। शनिवार 25 जनवरी तक यह सूची घटकर 13 तक पहुंच गई। इसमें हांसी क्षेत्र से जुड़े दो प्रोजेक्ट को अचानक हटा दिया गया। बात यहां भी नहीं रुकी।



इनका पर्दा उठा



आंकड़ों में उलझे

कार्यक्रम शुरू होने पर सीएम ने सभी पत्थरों से पर्दा तो उठा दिया, लेकिन उन्हें उनकी संख्या याद नहीं रही। मंच पर अपने भाषण के दौरान वह भी आंकड़ों के खेल में उलझ गए व बोले कि आज हिसार में 150 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया जा रहा है।



आंकड़ा सही नहीं होता

स्टेडियम में जब सातरोड़ जलघर शिलान्यास कार्यक्रम रद्द होने के बाद पत्थर बदला वहां खड़े कुछ अधिकारी व कर्मचारी चुटकी लेने से रोक नहीं पाए। वह बोले कि 13 पत्थर लगाए गए। जो कि शुभ नहीं होते हैं।

> धोबीघाट पर पार्किंग व शॉपिंग मॉल ((शिलान्यास))

> बैडमिंटन हाल ((शिलान्यास))

> एस्ट्रोफ हॉकी ग्राउंड ((शिलान्यास))

> नगर निगम में ई गवर्नेस बिल्डिंग ((उद्घाटन))

> डिफेंस कॉलोनी व सीनियर सिटीजन क्लब व म्यूजियम ((शिलान्यास))

> अग्रोहा का कम्यूनिटी सेंटर ((उद्घाटन))

> ज्ञानपुरा का वाटर वक्र्स ((शिलान्यास))

> तलवंडी बादशापुर वाटर वक्र्स ((शिलान्यास))

> न्यौलीखुर्द का वाटर वक्र्स ((शिलान्यास))

> साबरवास का वाटर वक्र्स ((शिलान्यास))

> सिसाय कालीरावणा का वाटर वक्र्स ((शिलान्यास))

> ढोभी में वाटर सप्लाई का विस्तार ((शिलान्यास))

> ये तीन दिन पहले रद्द हुए

> बांडाहेड़ी वाटर वक्र्स ((शिलान्यास))

> हाजमपुर वाटर वक्र्स ((शिलान्यास))

> ऐन मौके पर उतारा पत्थर

> सात रोड वाटर वक्र्स ((शिलान्यास))

प्रशासन ने पत्थरों के आंकड़ों ने उलझाए रखा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गिनाए ११