- Hindi News
- अत्याचार रोकने के लिए खुद पहल करें महिलाएं : आईजी
अत्याचार रोकने के लिए खुद पहल करें महिलाएं : आईजी
भास्कर न्यूज - हिसार
महिलाएं खुद पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए खुद पहल करें। इसके लिए वे मानसिक व शारीरिक रूप से खुद को सक्षम बनाएं। तभी वे अपने हक के लिए लड़ सकेंगी। यह कहना है आईजी शत्रुजीत सिंह कपूर का। वे मंगलवार को एचएयू के छात्र कल्याण निदेशालय की ओर से छात्राओं के लिए 10 दिवसीय स्वयं रक्षा प्रशिक्षण के समापन पर बोल रहे थे।
आईजी ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए सबल बनाना है। ऐसे शिविरों में लड़कियों को रुचि दिखानी चाहिएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रसार से महिलाओं में जागरूकता आई है। उनका मान बढ़ा है। हर क्षेत्र में वे पुरुषों के बराबर हैं। ऐसे में वे खुद अपने साथ होने वाले अन्याय से लड़ें। अपने साथ होने वाले मानसिक व शारीरिक उत्पीडऩ के मामलों में तुरंत परिजनों को बताएं, ताकि समय रहते उत्पीडऩ रोका जा सके। घरेलू हिंसा के बारे में कानूनी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के और भी प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। आईजी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
छात्र कल्याण निदेशक डॉ. राम कुमार यादव ने कहा कि पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है। इससे लड़कियों में न्याय के लिए लडऩे का जज्बा बढ़ेगा।