पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने बरवाला के गांवों में किया लोह संग्रहण

भाजपा ने बरवाला के गांवों में किया लोह संग्रहण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
भाजपा की लोह संग्रहण समिति ने बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लोह संग्रहण अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव जुगलान, तलवंडी, धान्सू, डाबड़ा, सातरोड, मीरकां, लाडवा में लोह संग्रहण किया। पार्टी के जिला महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व जिला सचिव राजेश सूरा के नेतृत्व में चलाए अभियान के दौरान पार्टी की नीतियों के बारे में भी लोगों को बताया गया।
पार्टी जिला सचिव राजेश सूरा ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का निर्णय लिया है।
इस प्रतिमा का निर्माण देश के किसानों की ओर से दिए गए कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले लोहे के औजारों व मिट्टी से किया जाएगा। इसके लिए लोगों ने अपने कृषि कार्य में प्रयोग हो चुके हल, कस्सी संग्रहण समिति को प्रतिमा के निर्माण के लिए भेंट किए। इस मौके पर राजेंद्र पूनिया, सोनू सोनी, हेमचंद्र सूरा, साधुराम जाखड़ भी मौजूद थे।