निर्माण रोकने की कोशिश नाकाम : गोयल
हिसार - स्वयंभू समाजसेवियों का चोला ओढ़कर अग्रसेन भवन पर ताला लगाने के घृणित प्रयास की निंदा करते हुए नगर परिषद हिसार के पूर्व अध्यक्ष डॉ. यशबीर गोयल ने कहा कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। नगर के प्रतिष्ठित अग्रसेन भवन के पदाधिकारियों पर निराधार आरोप लगाकर न्यायालय में जो मुकदमा डाला था उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अपनी चौधर चमकाने के लिए इन्होंने अग्रसेन भवन में बन रहे नए हॉल का निर्माण रोकने की भरपूर कोशिश की जिसकी भत्र्सना होनी चाहिए। नगर के सामाजिक हितों पर कुठाराघात करने वाले इन तथाकथित समाज सेवियों की असलियत सबके सामने आ गई है।