जीजेयू का परीक्षा परिणाम जारी
हिसार - जीजेयू ने विभिन्न विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक आरके यादव ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा की बीबीए प्रथम वर्ष ((मेन)), बीबीए तृतीय वर्ष ((रिअपीयर)), बीएमसी तृतीय वर्ष ((रिअपीयर)), एमबीए लेटरल एंट्री छठा सेमेस्टर ((मेन)) सीरीज 1110 तथा एमसीए पंचवर्षीय इंटेग्रेटिड कोर्स द्वितीय वर्ष ((रिअपीयर)) सीरीज 0388 से 0803 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।