पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़े बिजली बिलों की राशि वापस हो: जग्गा

बढ़े बिजली बिलों की राशि वापस हो: जग्गा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
बिजली उपभोक्ताओं द्वारा दिसंबर 2013 से पहले बढ़े हुए दामों के हिसाब से वसूले गए बिजली बिलों की राशि वापस की जाए, या फिर उन्हें आगे आने वाले बिलों में समायोजित किया जाए। यह मांग नागरिक मंच की बैठक में उठाई गई जिसकी अध्यक्षता आरसी जग्गा ने की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हालांकि सरकार ने बिजली के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की घोषणा कर दी है परंतु बिजली निगम के खातों की जांच करवाने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, बिजली चोरी रोकने, नियमित बिजली बिल अदा करने वाले शहरी उपभोक्ताओं को छूट देना, घर से बाहर लगे बिजली मीटरों की जिम्मेदारी बिजली निगम की होने आदि मांगों को लेकर 9 फरवरी को नागरिक सम्मेलन किया जाएगा। बैठक में चंदगीराम, इंद्र सिंह बामल, मदनलाल मुंजाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मांगेराम, ओमप्रकाश दुग्गल, आदि उपस्थित थे।