पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतनमान व सुविधाओं के लिए इंजीनियर्स ने काले बिल्ले लगा प्रदर्शन किया

वेतनमान व सुविधाओं के लिए इंजीनियर्स ने काले बिल्ले लगा प्रदर्शन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चमांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल की धमकी
भास्कर न्यूज - हिसार
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सभी विभागों के कनिष्ठ अभियंताओं ने काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने सेक्टर 13 में स्थित हुडा काम्पलेक्स में धरना देकर अपना रोष जताया। धरने की अध्यक्षता हिसार जोन के सचिव गुलशन नोथरा ने की।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर लंबे समय आंदोलनरत है। इस संबंध में सरकार को कई बार मांगपत्र व ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। बावजूद इसके आज तक सरकार ने कनिष्ठ अभियंताओं की मांगों के प्रति सकारात्मक रुख नहीं दिखाया है। इससे सभी इंजीनियर्स में भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि ग्रेड पे 48 सौ करने, पांच साल बाद 54 सौ, दस साल बाद 66 सौ तथा 17 साल की सेवा के बाद ग्रेड पे 76 सौ रुपये करना उनकी मांग है। इसके अलावा डिग्री धारक इंजीनियर्स को दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे जायज है और सरकार नवनियुक्त एसडीओ को यह सुविधाएं दी हुई है। उनकी मांगे एसडीओ से एक क्रम नीचे हैं।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार 11 फरवरी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो एसोसिएशन अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर चली जाएगी और हड़ताल के दौरान आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार होगी। वहीं 16 फरवरी को रोहतक में होने वाली रैली में आगामी आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।
इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजमेर सिंह, सर्कल सचिव राजकुमार वर्मा, धर्मवीर डांगी, रणसिंह, एसके भाटिया, सतपाल सिंह, दुर्गादास भाटिया, , बलराम शर्मा, बिजेन्द्र बामल, आरएस मलिक व इंद्र नेहरा आदि उपस्थित थे।