पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिसार. अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की जिला कमेटी ने भूमि, भोजन, रोजगार व जन कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार बंद करने की मांग को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया। मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान रामनिवास घिराय ने की।जिला सचिव विनोद सुलचानी व राज्य महासचिव राम अवतार सुलचानी ने कहा कि आज कांग्रेस की राज्य सरकार व केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में खेत मजदूर भूखे करने की कगार पर हैं, उसको दो जून की रोटी के लाले पड़े हुए हैं।
सरकार द्वारा बार-बार बातचीत करने के बाद भी मनरेगा को सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है। समय पर मजदूरी का भुगतान करने के बजाय उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर किया जा रहा है। सौ-सौ गज के रिहायशी प्लाटों के पात्रों को कब्जे नहीं दिए जा रहे हैं। कई परिवारों को बीपीएल सूची से वंचित किया जा रहा है। धरना को डा. मिया सिंह बिठमड़ा, रेखा सोलंकी, जगदीश किनाला, दिलबाग मुजादपुर, सुरेश घिराय, बलकार, सतबीर हसनगढ़, महेंद्र जमावड़ी व विजय पचेरवाल ने भी संबोधित किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.