पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कान्फेड चेयरमैन बजरंगदास गर्ग ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

कान्फेड चेयरमैन बजरंगदास गर्ग ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा कान्फैड के चेयरमैन व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के निवास स्थान पर जनता कि समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री से हरियाणा रजक महासभा धोबी समाज, व्यापार मंडल, अग्रवाल सभा, हरियाणा दाल एसोसिएशन, हिसार इंडस्ट्रीज एसोसिऐशन, श्री कटला रामलीला कमेटी, पीजीएसडी हाई स्कूल आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिले। कान्फैड के चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने मुख्यमंत्री को स्मृति-चिह्न व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
रजक महा सभा धोबी समाज हिसार ने समाज के लिए भवन बनाने के लिए मुख्यमंत्री से जमीन देने की मंाग की। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही उपायुक्त एमएल कौशिक को समाज के हक में रिपोर्ट भेजकर जल्दी कार्रवाई करने के आदेश दिया। इस अवसर पर शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिन्दल, जिला प्रधान जय प्रकाश, मुख्य सांसदीय सचिव प्रह्लाद गिल्लाखेड़ा, विधायक रामनिवास घोड़ेला, प्रो. छत्रपाल, हरपाल बूरा, डॉ. राजेन्द्र सूरा भी थे।