पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिरणों की रक्षा करते मारे गए शेतानाराम को दी श्रद्धांजलि

हिरणों की रक्षा करते मारे गए शेतानाराम को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
वन्य जीवों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले लोग आज भी हैं। बिश्नोई धर्म के 29 नियमों में से एक नियम जीव रक्षा को निभाते हुए राजस्थान में शेतानाराम बिश्नोई ने अपनी जान की परवाह नहीं की। हिरणों के शिकारियों से सीधे टकराव में वे शहीद हो गए। उनकी याद में बुधवार को बिश्नोई सभा हिसार की बैठक हुई। सभा प्रधान सुभाष देहड़ू की अध्यक्षता में बिश्नोई मंदिर में हुई बैठक में हिरणों की रक्षा के लिए शहीद होने वाले शेतानाम बिश्नोई को श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार रात एक बजे 25 वर्षीय शेतानाराम अपनी ढ़ाणी में थे तो उन्हें गोली की आवाज सुनाई दी। शेतानाराम तुरंत अपने साथी के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि तीन शिकारी हिरणों का शिकार कर रहे थे। शेतानाम ने उनको रोकने की कोशिश की तो शिकारियों ने शेतानाराम पर गोली दाग दी जिससे इसकी मृत्यु हो गई। यह घटना जोधपुर जिले के ननेऊ गांव में घटी। शोक सभा में सभा प्रधान सुभाष देहड़ू ने इस घटना पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए प्रशासन से शिकारियों के प्रति कार्यवाही की मांग की।