पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटू ने डाला उपायुक्त कार्यालय पर पड़ाव

सीटू ने डाला उपायुक्त कार्यालय पर पड़ाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
सीआईटीयू ((सीटू )) के आह्वान पर जिला उपायुक्त कार्यालय पर दो दिवसीय पड़ाव डाल दिया। पड़ाव की अध्यक्षता सीटू के जिला उपाध्यक्ष का. आरसी जग्गा ने की तथा संचालन सीटू नेता कृष्ण कन्हैया ने किया। पड़ाव के दूसरे दिन 30 जनवरी को सीटू से संबंधित संगठनों द्वारा क्रांतिमान पार्क से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा।
पड़ाव को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव एवं जिला पार्षद सुरेश कुमार ने बताया कि संगठन ने प्रदेश सरकार को दर्जन भर से अधिक मांग पत्र अलग-अलग समय पर दिए हैं। इसके अलावा स्थानीय समस्याओं को लेकर भी विभिन्न यूनियनों द्वारा भी मांग पत्र दिए जा चुके हैं। सरकार व प्रशासन हर बार बातचीत के लिए प्रतिनिधियों को बुलाया बावजूद इसके कई मांगें अभी तक पूरी नहीं की है। जैसे भट्ठा मजदूरों को निर्माण मजदूरों के कल्याण बोर्ड में शामिल करने, निर्माण मजदूरों का पंजीकरण करते समय राशन कार्ड या पहचान पत्र को मान्यता देने व घोषित अन्य सुविधाओं को लागू करने, परियोजना की महिलाओं को कर्मचारी
का दर्जा देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सभी गरीब लोगों के बीपीएल राशन कार्ड बनवा कर सस्ता राशन उपलब्ध करवाने, न्यूनतम वेतन 8100 रुपए लागू करने, मनरेगा मजदूरों को पूरा साल काम देने व योग्यतानुसार मेट भर्ती करने, सौ- सौ वर्ग गज के प्लाट जरूरतमंद लोगों को देने की मांग की। मांगें पूरी होने से उनको राहत मिलेगी।