कराटे में ऋषिकुल मंदिर बना विजेता
ऋषिकुल विद्या मंदिर के कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी।
हिसार - मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित ऋषिकुल विद्या मंदिर के खिलाडिय़ों का आठवीं इंटर स्कूल कराटे चैम्पियनशिप में प्रदर्शन सराहनीय व उत्कृष्ट रहा।प्रधानाचार्य रोहित लोमस ने बताया कि सूरज स्पोटर्स एकेडमी द्वारा स्थानीय सेक्टर 14 स्थित श्रीराम आइडियल स्कूल में आयोजित आठवीं इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में ऋषिकुल विद्या मंदिर के 11 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।जिन्होंने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में निशा, मनीष ऋतिक ने स्वर्ण पदक जीते। अमन, राहुल ने रजत और चंचल काजल जयदेव व साहिल ने कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्य रोहित और कोच विजय व कमल ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।