पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय घेरा

सीटू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च संगठनों ने किया जिला स्तरीय प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - हिसार
सीटू और खेत मजदूर यूनियन के साथ करीब सात कर्मचारी संगठनों ने गुरुवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया और फव्वारा चौक पर आधे घंटे तक जाम लगाया। इससे पहले क्रांतिमान पार्क में कर्मचारियों ने उनकी मांगों की लगातार हो रही अनसुनी पर प्रदेश सरकार के खिलाफ दो घंटे नारेबाजी भी की। दोपहर पोने दो बजे पार्क से प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी चौक पर पहुंचे और सभी रास्तों को जाम कर दिया। चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे आधे घंटे पहले इनेलो ने भी चौक पर पुंतला जलाया था।
पांच को होगी बैठक
दो दिन के धरने और विरोध प्रदर्शन ने अपना असर दिखाया दिया। चौक पर जाम लगाने के बाद लघु सचिवालय पहुंचे कर्मचारी संगठनों ने यहां अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन तहसीलदार को दिया। जिला प्रशासन को कर्मचारियों की मांगों को सुनने के लिए पांच फरवरी को बैठक करने का फैसला लेना पड़ा।
घेराव की चेतावनी
कर्मचारी संगठनों ने प्रदर्शन में भाग लिया। सीटू के जिला सचिव कामरेड सुरेश कुमार ने कर्मचारियों की मांगों पर चेतावनी दी यदि कर्मचारियों की बात नहीं सुनी गई तो विधानसभा का घेराव करने से भी संगठन पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने एकजुटता से अपने हकों की लड़ाई लडऩे की बात कही।