गांधी के त्याग से अवगत कराया
हिसार - हम आज ही के दिन सत्य, अहिंसा, त्याग व तपस्या के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। यह बात एडीसी अशोक कुमार गर्ग ने लघु सचिवालय के प्रांगण में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में आयोजित मौन धारण कार्यक्रम के उपरांत कही।
इस मौके पर देश के सैनिकों, सिपाहियों व पैरा मिलिट्री जवानों के देश समर्पण भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक शांति व सुरक्षा के लिए ये हमेशा तत्पर रहते हैं। एसडीएम जेके आभीर, सीटीएम सुभिता ढाका, पुलिस उपाधीक्षक विनोद चालिया, जिला राजस्व अधिकारी बिजेंद्र भारद्वाज, जिला उद्योग महाप्रबंधक रोहताश सिंह, डीआईपीआरओ
अमित पवार, तहसीलदार राजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार विरेंद्र गिल, तथा सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।