पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मन, वचन और कर्म से करें सेवा : पंडित विपिन भारद्वाज

मन, वचन और कर्म से करें सेवा : पंडित विपिन भारद्वाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
स्वामी दीप्तानंद अवधुत चैरिटेबल ट्रस्ट खरड़ अलीपुर और श्री शिव गौशाला प्रबंधक कमेटी नियाणा में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन व्यास पंडित विपिन भारद्वाज ने भागीरथ प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कपिल मुनि ने भागीरथ से मन, वचन और कर्म से सेवा करने की बात कही थी। कपिल मुनि जी महाराज ने भागीरथ से कहा कि अगर वे अपने पूर्वजों की मुक्ति चाहते हैं तो उन्हें पृथ्वी पर गंगा लानी होगी। तब भागीरथ जी ने गंगा को शिवजी की जटा से पृथ्वी पर लाए और इस तरह उनके पूर्वज छगड़ के 60 हजार पुत्रों की गति कराई। भागवत के दौरान कृष्ण लीला की भी आकर्षक झांकिया पेश की गई। प्रवक्ता बलराज सहरावत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत एक फरवरी शनिवार को निशुल्क विशाल मेडिकल व आंखों के कैंप का आयोजन किया जाएगा। दो फरवरी को दस बजे से शाम पांच बजे तक संत सम्मेलन व सांस्कृतिक लोक संगीत कार्यक्रम होगा।