- Hindi News
- सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प
सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प
भास्कर न्यूज - हिसार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गुरुवार को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने जिंदल ज्ञान केंद्र पर सद्भावना संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया।
अंग्रेजों की दासता से मुक्ति दिलाने वाले बापू का स्मरण कर शहर वासियों ने उनके सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और आत्मसंयम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में बच्चों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन को तेन कहिये और दे दी आजादी हमें बिना खड़्ग, बिना
ढाल जैसे गीतों पर बच्चों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को देशभक्तिमय
बना दिया।
इस अवसर पर वेद रावल जिला ((शहरी)) अध्यक्ष, माटी कला बोर्ड चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह गंगवा, जगदीश जिन्दल उद्योगपति व समाजसेवी, बजरंग दास गर्ग चेयरमेन, पंडित रामजीलाल, रणबीर पनिहार, अश्वनी शर्मा राजनीतिक सलाहकार, पीडी चौधरी एडवोकेट, प्रदीप कोहली व शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति
मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल की अध्यक्षता वाले फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल व भिवानी के अलावा राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के कई शहरों में सद्भावना संध्या आयोजित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।
देशभर में मना सद्भावना दिवस
फ्लैग फाउंडेशन के सदभावना संध्या कार्यक्रम में पहुंचे शहर के सैकड़ों लोग।