- Hindi News
- डॉ. गोयल को पद्मश्री हिसार का गौरव : जैन
डॉ. गोयल को पद्मश्री हिसार का गौरव : जैन
हिसार - भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निजी व प्रमुख चिकित्सक डॉ. पवन राज गोयल को पद्मश्री पुरस्कार मिलना हिसार का सौभाग्य है। डॉ. गोयल को पद्मश्री मिलने पर हरियाणा नागरिक कल्याण परिषद ने खुशी जताई है। परिषद के प्रधान श्रेयांस जैन ने बताया कि डा. गोयल ने अपना पहला कार्यक्षेत्र हिसार को बनाया था। कई सालों तक गांधी चौक पर अपने निजी अस्पताल गोयल नर्सिंग होम में प्रेक्टिस की है। डॉ. गोयल को पद्मश्री पुरस्कार मिलने से हिसार ही नहीं बल्कि हरियाणा राज्य भी गौरव का अनुभव करा रहा है। परिषद के उपप्रधान ईश्वर बिंदल व अशोक कुमार गुप्ता एडवोकेट, सलाहकार डॉ. एसके मिश्रा, बजरंग ऐरन, महामंत्री प्रो. एसएन टेलटिया, मंत्री सुरेश जैन व सतपाल गर्ग ने बधाई दी है।