- Hindi News
- सीएमओ ने प्रगति में सुधार लाने के दिए निर्देश
सीएमओ ने प्रगति में सुधार लाने के दिए निर्देश
करनाल - राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की बैठक सीएमओ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा में धीमी प्रगति वाले अधिकारियों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में परिवार नियोजन, टीकाकरण, अंधता निवारण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, दवाओं की उपलब्ध, सहित अन्य योजनाओं के प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया कि टीकाकरण की प्रगति अपेक्षित संतोषजनक नहीं है। जेएसएसके एवं जेएसवाई में लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि का समय से भुगतान न होने के मामले भी सामने आए।
इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं में भी संतोषजनक स्थिति न पाए जाने पर सिविल सर्जन डा. वंदना भाटिया ने अधीनस्थों को सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में संबंधित चिकित्साधिकारी एवं विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में भ्रूण का लिंग परीक्षण रोकने एवं बिना किसी प्रमाण पत्र के मेडिकल प्रैक्टिस करने वालों से निपटने के लिए अलग से समीक्षा की गई। इसके लिए अधिकारियों को व्यापक रणनीति बनाकर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।