प्रभातफेरी से साईं की महिमा का बखान
करनाल - साईं प्रकाश मंडल के तत्वावधान में निकाली जा रही प्रभातफेरी के चौथे दिन साईं बाबा का सुंदर दरबार सजाया गया। बुधवार को प्रभातफेरी नीरज के निवास स्थान से शुरू हुई। नगर परिक्रमा करते हुए जगदीश चावला के निवास पर विश्राम लिया। तत्पश्चात आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व भजन गायक विजय रसिक, तरुण साईं, सन्नी कपूर, डीके खुराना ने भजनों से साईं की महिमा गाई। पालकी का अंकित प्रेम, पदमा रानी, मंजु कांता, सोनू मदान, मोनू मदान, तुषार, ऋषि, तरुण खुराना, पंकज आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर शशी टंडन, मुकेश कपूर, विपिन, गौरव, हितेष, सोनू मदान, राजीव जिंदल, पंकज डांग, डीके खुराना, जितेष व विवेक शर्मा मौजूद थे।
करनाल . साईं प्रकाश मंडल की प्रभातफेरी में भजन गाते गायक।