पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल कॉलेज बना रहा पुलिस छावनी

मेडिकल कॉलेज बना रहा पुलिस छावनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल - फुसगढ़ के कुछ अज्ञात युवकों ने मंगलवार को विकासनगर गली नंबर 2 के रहने वाले अमित उर्फ काला की सेक्टर छह के एक मकान में गोली मार हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए लोगों ने प्रशासन को जाम लगाने की धमकी दे दी।

जाम लगाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज को पुलिस छावनी मे बदल दिया। ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। जाम की सूचना से तहसीलदार हरि ओम अत्री मौके पर पहुंचे।


सिटी डीएसपी जोगिंद्र राठी ने परिजनों व अन्य लोगों को समझाया कि ऐसा करके वे पुलिस का ध्यान आरोपियों की तरफ से भटका रहे हैं। जिन लोगों ने इस जघन्य कार्य को अंजाम देने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वे अतिशीघ्र जेल की सलाखों के पीछे होंगे। डीएसपी व तहसीलदार हरि ओम अत्री के आश्वासन पर मृतक के परिजन शव लेने को तैयार हुए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


11 दिन बाद मिला युवक का शव
गढ़ी बीरबल - करीब 11 दिन पहले गांव रंदौली से गायब हुए लक्कड़ व्यापारी नरेश कुमार का शव नाले से मिल गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्रित किए। गांव रंदौली निवासी 22 वर्षीय नरेश कुमार 11 जनवरी से लापता था। परिजनों का आरोप था कि नरेश गांव के पास स्थित एक बाबा की कुटिया में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने उसके अगवा होने की आशंका जताई थी। पुलिस तभी से मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी। लापता नरेश कुमार को नाले से खोजने की मांग भी उसके परिजनों ने ही उठाई थी। नरेश के भाई शेर सिंह ने शव को नाले में तैरता देख उसे नाले से बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता राजा राम ने कहा कि पुलिस यदि सही तरीके से खोज करती तो नरेश का शव पहले ही मिल जाता। इंद्री थाना प्रभारी अनिल कुंडू ने बताया कि युवक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया था। नरेश का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई होगी।