पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरनाल - भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया ने कहा है कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों को 9 से बढ़ाकर 12 करने का सरकार का आश्वासन मात्र आश्वासन ही साबित हुआ है। हकीकत यह है कि लोगों को अब भी 1246 रुपए का सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। सरकार की करनी और कथनी में अंतर साफ दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता आज कल इस बात की वाहवाही लूटने में लगे हैं कि उनके कहने से सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 कर दी है जो कि हकीकत से कोसों दूर है। कथूरिया ने नई गैस सिलेंडर नीति को आम जन विरोधी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिले ही नहीं प्रदेश भर के लोग सिलेंडर की नई नीति के विरोध में हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र इस नई नीति को वापस ले अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस की नीतियों से परेशान आ चुका है। सरकार की नीतियों से जहां जनता परेशान है वहीं पर कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.