पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो अब किसी भी पार्टी से नहीं करेगी गठबंधन

इनेलो अब किसी भी पार्टी से नहीं करेगी गठबंधन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनेलो आज इतनी मजबूत स्थिति में है कि वह किसी से गठबंधन नहीं करेगी। इनेलो जनता के समर्थन के बल पर चुनाव लड़ेगी और हरियाणा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इनेलो ही कांग्रेस के कुशासन से हरियाणा वासियों को मुक्ति दिलाएगी।
वे कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू थे। उन्होंने दावा किया कि अगर लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव करवा दिए जाएं तो इनेलो उसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कांग्रेस ने युवाओं के साथ धोखा किया है। मुख्यमंत्री ने भेदभाव की राजनीति करते हुए सारी नौकरियां अपने ही क्षेत्र के युवाओं को बांट दी है। हरियाणा के सक्षम युवाओं को रोजगार देने की बजाए सीएम ने भाई भतीजावाद की नीति पर चलते हुए अपने रिश्तेदारों को ही खुल कर लाभ पहुंचाया है। इनेलो ने बहुत समय पहले कांग्रेस में हो रहे भ्रष्टाचार की सीडी जारी की थी, जिसकी जांच के बाद कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भ्रष्टाचारी कांग्रेस की और सीडियां जनता के सामने लाई जाएंगी।
कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रामलीला मैदान में आयोजित सम्मेलन में नेत्रदान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी युवा कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाकर उनकी पीठ थपथपाई और उन्हें आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।