पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम साहब, कुछ शरारती कर्मचारी काटते हैं बिजली...

एसडीएम साहब, कुछ शरारती कर्मचारी काटते हैं बिजली...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बिजली समस्या से परेशान होकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में रात के समय लाइट ही नहीं रहती।
जेआर कालड़ा, प्रितपाल पन्नू, नरेंद्र अरोड़ा,नरेश बराना,सुभाष नारंग, एपीएस चोपड़ा, ओपी सचदेवा ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा जो हड़ताल की जा रही है। वह गलत है। क्योंकि कर्मचारियों के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार,प्रशासन तथा कर्मचारियों की लड़ाई में आमजन को पिसना पड़ रहा है। कर्मचारियों को अपनी मांगों के बारे में सामाजिक प्रतिनिधियों को भी अवगत करना चाहिए। ताकि उनकी जायज मांगों को सरकार से समाधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों में कुछ शरारती कर्मचारी बिजली को बाधित कर रहे हंै। इस कारण समस्या ओर भी गंभीर होती जा रही है। एक बार लाइट गई तो आने का नाम ही नहीं लेती।
सरकार को कर्मचारियों की हड़ताल को अतिशीघ्र समाप्त करवाना चाहिए। ताकि आमजन को राहत मिल सके। एसडीएम ने कहा कि उनकी मांग को सीएम के पास अतिशीघ्र पहुंचा दिया जाएगा।