जल्द बनाया जाएगा फुटओवरब्रिज : सांसद
करनाल - सांसद डा. अरविंद शर्मा ने बताया कि जिले को 5 ट्रेनों का ठहराव जिला करनाल को मिला है। सांसद डा. अरविंद शर्मा ने पिछले दिनों केंद्रीय रेलमंत्री से मुलाकात कर करनाल और पानीपत जिले में ज्यादा से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी थी। सांसद ने रेल मंत्री मलिका अर्जुन खडग़े, वीके गुप्ता जनरल मैनेजर उत्तर रेलवे से मिलकर करनाल के रामनगर में फुट ओवरब्रिज की मांग की थी। इस पर सर्वे कर दिया गया है। तकनीकी खामियों के कारण विलंब हो रहा है। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही यहां कार्य करवाया जाएगा। सांसद ने रामनगर के लोगों को आश्वस्त किया है कि फुट ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोहंड में अंडरपास के लिए सर्वे की सिफारिश की गई है।