पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की सड़कें बनने के चंद दिन बाद हुई बेहाल

शहर की सड़कें बनने के चंद दिन बाद हुई बेहाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - करनाल
सड़कों के निर्माण में लगातार शिकायतें आ रही हैं। सड़कें बनने के कुछ ही दिनों बाद टूटने लग जाती हैं। टूटी सड़कों से लोग परेशान हो रहे हैं। न्यू हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में कुछ ही दिन पहले ही बनी, जो पूरी तरह से टूट गई है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे में निर्माण कार्य पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। सेक्टर्स की अधिकतर सड़कों का पहले ही बुरा हाल है, जो सड़कें रिपेयर की गई हैं वह भी कुछ ही दिनों में टूट गई हैं। न्यू हाउसिंग बोर्ड के अलावा मॉडल टॉउन, सेक्टर-8 पार्ट टू व 9 में अटल पार्क के साथ लगती सड़क बनने के बाद कुछ दिनों में टूट गई। लोग सड़कों की इस हालत को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। लेकिन हुडा विभाग इस ओर से बेखबर बना हुआ है।
दुपहिया वाहन चालक खासे परेशान
न्यू हाउसिंग बोर्ड की सड़क की हालत देखिए कि सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों में सड़क पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में दुपहिया वाहन चालक खासे परेशान हो रहे हैं। कई दुपहिया वाहन चालक इस गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं।
उखड़ी बजरी बनी खतरनाक : सेक्टर-8 पार्ट टू और सेक्टर-9 में अटल पार्क के साथ लगती सड़क खतरनाक बनी हुई है। सड़क बनने के कुछ दिनों बाद ही बजरी उखड़ गई है। अक्सर बाइक सवार बजरी से फिसल जाते हैं और चोटिल होते हैं।