पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपीएस ने दयाल सिंह को हराया

ओपीएस ने दयाल सिंह को हराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - सहोदय स्कूल की तरफ से ओपीएस विद्या मंदिर में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के संस्थापक अविनाश बंसल व प्रधानाचार्य जसजीत सूद ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल व दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें ओपीएस विद्या मंदिर ने जीत हासिल की। दूसरा मैच सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल व टैगोर बाल निकेतन स्कूल के बीच हुआ। इस मैच में सेंट थेरेसा कान्वेंट स्कूल विजयी रहा। प्रधानाचार्य ने कहा कि सार्वभौमिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। अविनाश बंसल ने कहा कि खेल हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग है। हमें आयु की मुताबिक कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए।