पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में जालंधर के दो लोगों की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में जालंधर के दो लोगों की मौत, एक घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - बसताड़ा टोल प्लाजा के नजदीक ट्राला व महेंद्रा पिकअप की टक्कर में अंबेडकर नगर जालंधर निवासी 38 वर्षीय श्रीराम व न्यू शीतल नगर जालंधर निवासी 33 वर्षीय निर्मल सिंह की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर त्रिलोक सिंह की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि श्री राम, निर्मल सिंह महिंद्रा अपने ड्राइवर सहित महिंद्रा पिकअप से गन्नौर से सामान लेकर वापस जालंधर जा रहे थे। जब वे बसताड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्राला ने महिंद्रा पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से श्री राम, निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। जबकि आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।