पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - निसिंग निवासी 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक परीक्षा में फेल हो गया था। इस कारण उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालात बिगड़ती देख परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर 25 वर्षीय नितिन की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल करंट कैसे लगा पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।