- Hindi News
- इंजीनियर एसो. कर्मियों ने दी हड़ताल की धमकी
इंजीनियर एसो. कर्मियों ने दी हड़ताल की धमकी
करनाल - डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन हरियाणा के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 11 फरवरी से अनिश्चित कालीन कलम एवं काम छोड़ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जबकि 27, 28, 29 जनवरी को तीन दिन के लिए काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट करेंगे। यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।