- Hindi News
- मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए स्कैच जारी किए
मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए स्कैच जारी किए
करनाल - थाना सदर पुलिस ने अक्टूबर माह में गांव सैय्यदपुरा के पास एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान हरविंद्र सिंह उर्फ मोनू जाति जट सिख जरनैली कॉलोनी करनाल के रुप में हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतक हरविंद्र सिंह को 19 अक्टूबर की रात बारह से साढ़े बारह बजे मॉडल टाउन चौकीदार राज कुमार द्वारा दो युवकों के साथ देखा गया। चौकीदार की मदद से दोनों लड़कों के स्कैच बनवाए गए हैं। ताकि मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके। इस मामले में पुलिस ने आमजन से आह्वान किया है कि वे इनकी सूचना शीघ्र दें।